Keshav Prasad Maurya

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केशव मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

67 0

लखनऊ! आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक दर्शन और भारत की आत्मा थे। सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के जिन मूल्यों पर उन्होंने अपने जीवन का निर्माण किया, वही मूल्य आज भी हमारे राष्ट्र के पथप्रदर्शक हैं।

महात्मा गांधी ने अपने तप, संघर्ष और आत्मबल से न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति और न्याय की स्थापना की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘स्वच्छ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, जो कहीं न कहीं गांधी जी के विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ और प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

Related Post

CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया आमंत्रित

Posted by - September 5, 2023 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…
cm yogi

सुबह मुख्यमंत्री से मिलीं कानपुर की मायरा, शाम तक विद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2025 0
लखनऊ: ‘जनता दर्शन’ में सोमवार को मुख्यमंत्री के बालप्रेम का नया रूप दिखा, जब कानपुर से आईं नन्हीं मायरा को…
BJP

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के लिए इस प्रत्याशी का नाम बना टेंशन, चुनाव अयोग को अर्जी

Posted by - May 3, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग…
CM Yogi

2013 कुम्भ और 2025 के महाकुम्भ की तुलना कर सपा के भ्रष्टाचार को सीएम योगी ने खोला

Posted by - February 19, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महाकुम्भ 2025 के दिव्य-भव्य…