Keshav Maurya

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

4 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) आज लखनऊ के भूतनाथ स्थित सभागार में आयोजित दूरसंचार विभाग के अधिकारी संघ (AIACE) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुँचने पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री   केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी   के ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को धरातल पर उतारने में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान है।

उन्होंने कहा आज के युग में संचार ही शक्ति है। गाँव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने में हमारे दूरसंचार अधिकारियों की मेहनत और तकनीक का बड़ा हाथ है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री   को अपनी विभिन्न मांगों और विभागीय चुनौतियों से अवगत कराया। श्री मौर्य ने अधिकारियों की बातों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों के जायज हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों तक उनकी बात प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाएगी।

श्री मौर्या (Keshav Maurya) ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए अपनी तकनीकी दक्षता का पूर्ण उपयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बेहतर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ दूरसंचार व्यवस्था अनिवार्य है।

कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ द्वारा उपमुख्यमंत्री जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Post

Mamta angry on amit shah

कूचबिहार मामले पर बोलीं ममता बनर्जी , अमित शाह के निर्देश पर हो रही साजिश

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । कूचबिहार के सीतलकूची घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi

देवरिया को सीएम योगी के हाथों मिली 477 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - October 18, 2022 0
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले साढे पांच सालों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़…
Anand Bardhan

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा की।…
CM Yogi in Lakhimpur

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा : योगी

Posted by - April 28, 2023 0
लखीमपुर खीरी। देश और विदेश में बनने वाले मीठे व्यंजनों को लखीमपुर खीरी जिले से मिठास मिलती है, परंतु सपा-बसपा…