केंद्र ने परियोजना को नहीं दी मंजूरी इसलिए आज बाढ़ में बंगाल- ममता बोलीं

588 0

पश्चिम बंगाल के कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की चपेट में आने से करीब ढ़ाई लाख लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, बचाव कार्य जारी है, सीएम ममता बनर्जी बचाव कार्य का खुद नेतृत्व कर रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री  मेदिनीपुर जिले में बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचीं। दौरे करने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

ममता ने कहा- वो केंद्र सरकार पर प्रेशर बनाने के लिए दिल्ली एक टीम को भेजेगी ताकि घाटल परियोजना को जल्द मंजूरी मिल जाए। उन्होंने कहा- ये मानव निर्मित बाढ़ है। हमारे अनुरोधों पर केंद्र ध्यान नहीं दे रहा है। हमारे बार-बार अनुरोध, बहरे कानों में पड़ रहे हैं।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि बनर्जी दामोदर घाटी निगम द्वारा ‘अत्यधिक पानी’ छोड़े जाने से ‘बेहद नाखुश’ हैं। पानी छोड़े जाने की वजह से ही बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घटाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

लालू यादव को घेरने की औकात नहीं… मोदी जी क्या कर रहे हैं वो भी दिखाओ- मीडिया पर भड़के तेज

ममता बनर्जी ने कहा कि घर, दुकान सभी डूब गए हैं। जो इस विभीषिका में मदद कर रहे हैं।  प्रशासन को और भी काम करना होगा. वह जाकर रिपोर्ट बनाएंगी।  घाटाल मास्टर प्लान के बारे में केंद्र सरकार से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है।  सुंदरवन और दीघा को कैसे बजाया जाए. इस बारे में सोचना होगा. डीवीसी से पानी छोड़ने के कारण प्रत्येक बार बाढ़ आती है।  उन्होंने कहा कि मंत्री और एमपी जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि केंद्र सरकार घाटाल मास्टर प्लान को मंजूरी दे, जब-तक घाटाल मास्टर प्लान नहीं बन जाता है।  घाटाल को बचाना मुश्किल होगा।

Related Post

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी…
CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश का ऊर्जा उत्पादन एक नए उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहा है : सीएम योगी

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी (CM Yogi)…
AK Sharma

नगरीय क्षेत्रों में नाले-नालियों में किये गये अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकायों में जल निकासी…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर सरकार का बयान, 12 फरवरी को हुई थी सिफारिश

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर के तबादले को लेकर गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस…