केजरीवाल का उत्तराखंड के दून आने का दौरा निरस्त

650 0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त हो गया है। उनका सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आने का कार्यक्रम था। पार्टी का कहना है कि इसी माह केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम तय किया जाएगा।

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। उनके दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। केजरीवाल का दून में रोड शो के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते उनका दौरा निरस्त हो गया है।

बता दें कि केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। एक माह के बाद उनका उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था।

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ 17 अगस्त से पूरे सूबे में आंदोलन करेंगे पंडा पुरोहित समाज

पार्टी सूत्रों का कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते थे। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक ले सकते थे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते थे।

Related Post

Mission Shakti

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली,एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत एनीमिया मुक्त अभियान में कानपुर ने इतिहास रच दिया। बुधवार को…

कृषि कानून इतना अच्छा है तो भाजपा का कोई मंत्री बिना सुरक्षा सिंघु बॉर्डर जाकर दिखाए – मनीष तिवारी

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं, मोदी सरकार द्वारा पास किया गया कृषि कानून प्रदेश की राजनीति का…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

Posted by - September 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही…