कैटरीना कैफ

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की हेल्प करेंगी कैटरीना कैफ, उठाया ये कदम

1081 0

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिये आगे आई हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच कैटरीना कैफ लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर ही रही हैं। उन्होंने पहले गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा उनके फिटनेस वीडियो भी फैंस के बीच चर्चा बटोर रहे थे।

कैटरीना की लेटेस्ट पोस्ट घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए है

कैटरीना की लेटेस्ट पोस्ट घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए हैं। कैटरीना ने घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए काम कर रही संस्था स्नेहा की सहायता करने का फैसला किया है। देश में लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही साथ घरेलू हिंसा के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके चलते इस संस्था को फंड और संसाधनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। यही कारण है कि कैटरीना ने इस संस्था की मदद के लिए ये कैंपेन शुरु किया है।

टाॅलीवुड अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने पीएम कयर्स फंड में किया योगदान

कैटरीना ने इस संस्था की मदद करते हुए अपनी फोटो पर फातिमा नाम लिखकर पोस्ट शेयर किया

इस कैंपेन के लिए स्नेहा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से एक नाम चुन कर उसे अपनी फोटो के साथ शेयर करना है। इसके बाद दी गई लिंक पर डोनेशन दिया जा सकता है। कैटरीना ने इस संस्था की मदद करते हुए अपनी फोटो पर फातिमा नाम लिखकर पोस्ट शेयर किया है। कैटरीना ने इसके अलावा जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और तब्बू जैसे स्टार्स को भी नॉमिनेट किया है।

Related Post

Maha Kumbh

पहले ही स्नान में दिखा आस्था-उमंग का जनसैलाब, महाकुम्भ की दिव्यता देख श्रद्धालु हुए मुग्ध

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का आगाज 144 वर्षों की प्रतीक्षा, अनन्य आस्था, अगाध भक्ति, हर्ष-उमंग और भावनाओं के उमड़ते ज्वार…

प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

Posted by - May 3, 2021 0
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया…
CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी

Posted by - October 1, 2024 0
सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज मंगलवार काे सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान…