Dev Deepawali

ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

436 0

लखनऊ। देव दीपावली (Dev Deepawali) पर जहां एक तरफ काशी नगरी लाखों दीयों की रौशनी से जगमग हो रही थी, वहीं इसकी चर्चाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी खूब हुई।

ट्विटर पर हैशटैग ‘काशी की देव दीपावली’ #KashikiDevDeepawali कई घंटों तक टॉप ट्रेंड में बन रहा। इस दौरान तकरीबन 21 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग प्रदर्शित हुआ।

वहीं करीब 30 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ देव दीपावली की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया, जबकि तकरीबन 50 हजार लोगों ने रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए देव दीपावली को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

साथ ही यूजर्स ने वाराणसी में साल दर साल भव्य होती जा रही देव दीपावली (Dev Deepawali) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की जमकर सराहना की। वाराणसी में इस बार कुल 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किये गये हैं, जिनमें से 10 लाख दीये काशी में गंगा घाटों पर जलाये गये।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने नवंबर तक भदोही को टीबी मुक्त करने के लिए किया प्रेरित

Posted by - June 23, 2025 0
भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भदोही जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था…
Obra-C Thermal Power Plant

सस्ती बिजली के साथ ही प्रदेश में बढेंगे रोजगार के अवसर

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की…
AK Sharma

रायबरेली में ऊर्जा मंत्री का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनी शिकायतें

Posted by - September 15, 2022 0
रायबरेली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा (AK Sharma) बुधवार की देर रात अचानक बछरावां के विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए,यहां…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटलीकरण का दिखने लगा असर

Posted by - September 9, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के डिजिटलीकरण का असर दिखने लगा है। वरासत (Inheritance) संबंधी प्रक्रिया…