करवाचौथ व्रतः जानें कितने बजे लगेगी चौथ, चंद्रोदय का क्या रहेगा समय

891 0

लखनऊ डेस्क। पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार यानी 17 को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय 8 बजकर 05 मिनट से शुरू होगा। सुबह 5:20 बजे तक तृतीया का मान रहेगा। चतुर्थी अगले दिन शुक्रवार सुबह 5:28 बजे तक रहेगी। इसलिए 17 को ही महिलाएं निर्जल करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

ये भी पढ़ें :-करवा चौथ पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती 

आपको बता दें करवा चौथ के पूजन में धातु के करवे का पूजन उत्तम माना गया है। उपलब्धता के अनुसार मिट्टी के करवे से भी पूजन करने का विधान है। उधर, करवा चौथ से पहले शहर के बाजारों में रंग-बिरंगे मिट्टी के करवा, बर्तन की दुकानों पर धातु के करवों की बिक्री तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें :-अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा

जानकारी के मुताबिक इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया…
corona-virus

कोरोना वायरस: कनाडा से लखनऊ आई महिला डॉक्टर में संक्रमण के लक्षण, मरीजों की संख्या 68

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। बहुत तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया में दहशत का माहौल…