kareena kapoor

करीना ने मां बबीता को जन्मदिन की दी बधाई

945 0

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री बबीता के जन्मदिन पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी मां को उनकी ताकत और दुनिया बताया। बबीता का आज 74वां जन्मदिन है।

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकरा बबीता का आज 74वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी छोटी बेटी करीना कपूर खान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी मां के लिए एक नोट भी लिखा है।

बता दें कि अभिनेत्री ने दो फोटो शेयर की है. एक फोटो में वह अपनी मां बबीता और बहन करिशमा के साथ नजर आ रही हैं जबकि दूसरी फोटो उन्होंने बबीता के जवानी के समय की फोटो शेयर की है।

उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हमारी ताकत, हमारी दुनिया… मेरी मां को जन्मदिन मुबारक। लोलो और मैं आपको हमेशा परेशान करेंगे।’

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया है और दिग्गज अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

Related Post

विवेक ओबेरॉय के बाद भोजपुरी का ये अभिनेता बनाएंगा पीएम मोदी की बायोपिक

Posted by - May 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी फिल्म अभिनेता और बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने कहा कि वह पीएम मोदी के जीवन पर भोजपुरी…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…

‘मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते – त्रिशाला दत्त की

Posted by - July 5, 2019 0
नई दिल्ली: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की तरफ से एक बुरी सामने आई है. संजय दत्त की बेटी…