Kapil Dev met CM Yogi

सीएम योगी से मिले विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव

214 0

लखनऊ। वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं महान क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

भेंट के दौरान दोनों हस्तियों के बीच खेल और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय खेल जगत का प्रेरणास्रोत बताया और उनके योगदान की सराहना की।

कपिल देव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो योजनाएं चल रही हैं, वे युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कपिल देव को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

CM Yogi

सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र, 900 करोड़ के निवेश का प्रशस्त होगा मार्ग

Posted by - September 17, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) की तस्वीर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे…
CM Yogi

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बैठक की। इसमें…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण प्रणाली के प्रीवेंटिव मेंटीनेंस हेतु “अनुरक्षण माह” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Posted by - September 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने आगामी त्योहारों व पर्वों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं…