कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम : वजन कम करने के साथ ही बालों की समस्याओं से दिलाता है मुक्ति

1607 0

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग या फिर जिम ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन लम्बे समय से डाइटिंग करने से आप अपना कुछ वजन तो घटा लेते हैं। लेकिन शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है जिससे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

वहीं, जिम करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में अगर आपके पास वजन घटाने का एक आसान तरीका है। आज हम आपको बताएंगे कपालभाति प्राणायाम के बारे में, जो न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल में रखता है। बल्कि इससे कई शारीरिक विकार भी दूर होते हैं।

जानें कपालभाति प्राणायाम की विधि

सबसे पहले पद्मासन या सुखासन जैसे किसी ध्यानात्मक आसन में बैठ जाएं। कमर व गर्दन को सीधा कर लें। यहां छाती आगे की ओर उभरी रहेगी। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रख लें। आंखें बंद करके आराम से बैठ जाएं व ध्यान को श्वास की गति पर ले आएं। यहां पेट ढीली अवस्था में होगा। अब कपालभाति प्रारंभ करें।

महाराष्ट्र पुलिस को सोनू सूद ने डोनेट किए 25 हजार फेस शील्ड्स

इसके लिए नाभि से नीचे के पेट को पीछे की ओर पिचकाएं या धक्का दें। इसमें पेट की मांसपेशियां आकुंचित होती हैं। इसके साथ ही, सांस को नाक से बलपूर्वक बाहर की ओर फेंकें, इससे सांस के बाहर निकलने की आवाज भी पैदा होगी। अब अंदर की ओर दबे हुए पेट को ढीला छोड़ दें और सांस को बिना आवाज भीतर जाने दें। सांस भरने के लिए जोर न लगाएं, वह स्वयं ही अंदर जाएगी। फिर से पेट अंदर की ओर दबाते हुए तेजी से सांस बाहर निकालें।

मोटापा कम करने और चेहरे का तेज बढाने अलावा यह प्राणायाम अन्य कई प्रकार से भी लाभकारी है।

  1. डायबिटीज व कोलेस्ट्रोल को घटाने में भी सहायक है।
  2. एसीडिटी जैसी पेट की सभी समस्याओं के लिए काफी लाभप्रद है।
  3. बालों की समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है।
  4. चेहरे की झुर्रियां, आखों के नीचे के डार्क सर्कल कम करने में सहायक है।
  5. सभी प्रकार के चर्म समस्या नियंत्रित करने मे सहायक है।

Related Post

कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लिए जाने से भड़की कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

Posted by - November 19, 2019 0
नयी दिल्ली। गांधी परिवार से SPG​ सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को…
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में कटौती, आदित्य ठाकरे और अन्ना हजारे की बढ़ी

Posted by - December 25, 2019 0
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में महाराष्ट्र सरकार ने कटौती की है। बता दें…

सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड, सोपोर मे हुआ हमला

Posted by - August 13, 2021 0
कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में किसी के हताहत…
पैडवूमेन IAS सईद सहरीश असगर

जम्मू-कश्मीर की पैडवूमेन IAS सईद सहरीश असगर पढ़ा रही हैं स्वच्छता का पाठ

Posted by - July 2, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार्यरत एक महिला आईएएस ऑफिसर हैं। वह अपनी रूटीन की प्रशासनिक ड्यूटी के दौरान…