road accident

कानपुर: मुंडन कराने जा रहे लोगों की ट्रॉली पलटी, तीन लोगों की मौत

862 0

कानपुर। कानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

UP Budget 2021-22 : योगी सरकार के अंतिम बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल लोगों की हालत गंभीर

मामला बिल्हौर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर थाने के हरनू गांव का है। वहां कई लोग ट्रैक्टर में सवार होकर मुंडन कराने मकनपुर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार कई महिलाएं बच्चे और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ट्रैक्टर पर सवार थे लोग

कानपुर के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां से मुंडन कराने के लिए 20 से 25 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

CM Yogi

शिक्षक की भूमिका में रहे सीएम योगी, युवाओं से कहा- जीवन में कोई भी अयोग्य नहीं

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में युवाओं को ‘शिक्षक’…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की…