Kanpur

उमस भरी गर्मी से तड़प रहा कानपुर, बच्चे समेत 5 की गई जान

522 0

कानपुर: यूपी के कई जिलों में उमस भरी भीषण गर्मी से आमजन बेहाल हो चुके है। यह गर्मी कई लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। कानपुर (Kanpur) में मंगलवार को उमस भरी गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डायरिया और किडनी फेल होने से एक बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हैलट और उर्सला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों का तांता लगा रहा।

इसमें हीट स्ट्रोक, डायरिया, किडनी और फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की भारी भीड़ नजर आई है। कानपुर (Kanpur) में देर रात तक गर्मी से बीमार 79 मरीज एलएलआर अस्पताल और उर्सला इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। इनमें रावतपुर के रहने वाला चार वर्षीय शिवाय भी शामिल था, जिसे डायरिया था। इलाज के दौरान उसे निमोनिया का भी संक्रमण हो गया और हैलट अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जीत के बाद निरहुआ ने CM योगी से की मुलाकात, भेंट की भगवान राम की प्रतिमा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के चलते मछरिया निवासी 47 वर्षीय आयुष और सजेती के 67 वर्षीय अनिरुद्ध की जान चली गई। वहीं शुक्लागंज की 56 वर्षीय सरोजनी देवी किडनी रोगी की एलएलआर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उर्सला में 89 वर्षीय बृजलाल सोनकर को डायरिया होने पर भर्ती कराया गया था, जिन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

घोर कलयुग की देखें दास्तां, चाचा-भतीजी को हो गया प्यार, फिर की हदे पार

Related Post

यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस-बसपा के कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 1, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधासभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी सियासी…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत…

लखीमपुर में सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के फाड़े कपड़े, भाजपा की दबंगई!

Posted by - July 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर…
CM Yogi

सीएम योगी ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…