Kangana Ranout

फिल्म की शूटिंग के लिए बीकानेर पहुंचीं कंगना रनौत

1028 0
जयपुर । अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) राजस्थान के दौरे पर है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मंगलवार को बीकानेर पहुंची। बताया जा रहा है कि संभाग के चुरू जिले में एक फिल्म की शूटिंग के लिए कंगना राजस्थान आई है। कंगना (Kangana Ranaut) आज बीकानेर से चूरू के लिए रवाना होगी। चूरू में फिल्म की शूटिंग करने के लिए तीन-चार दिन तक व्यस्त रहेगी।

चूरू में फिल्म की शूटिंग करेंगी और तीन-चार दिन तक शूटिंग में व्यस्त रहेगी। इससे पहले राजस्थान के नाल एयरपोर्ट पर कंगना के पहुंचने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें एयरपोर्ट की दूसरे रास्ते से कार में बैठा कर शहर की एक हेरिटेज होटल के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि कंगना रनौत  (Kangana Ranaut)  को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। हालांकि, कंगना के एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ ही कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेने में सफलता हासिल की.।

बयानों की वजह से रही है सुर्खियों में…

बॉलीवुड में अपने बयानों को लेकर कंगना रणौत (Kangana Ranaut) पिछले दिनों सुर्खियों में रही, जिसमें नेपोटिज्म और टैक्स को लेकर उनके बयान के बाद एक बहस छिड़ गई थी। वहीं, मुंबई को लेकर दिए एक बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ ट्विटर पर उनका विवाद भी देखने को मिला।

Related Post

फिल्म 'शर्माजी की बेटी'

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का निर्माण करेंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - June 4, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का…
jon abrahim- aditi

  जॉन पहली बार पर्दे पर दिखेंगे इस पंजाबी लुक में, जाने 1947 की अनोखी प्रेम कहानी

Posted by - August 26, 2020 0
अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में सिर्फ अर्जुन…
Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने थिएटर में देखी मां डिंपल कपाड़िया की फिल्म टेनेट, दिया यह रिएक्शन          

Posted by - September 2, 2020 0
एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना हाल ही में पति अक्षय कुमार के साथ लंदन पहुंची। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की…
Tamannaah Bhatia

कोरोना को हराकर यूं वर्कआउट करती दिखीं तमन्ना भाटिया, Video वायरल

Posted by - October 16, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं, लेकिन फिलहाल वह स्वस्थ होकर…