KAJOL

‘जब मैं भूखी होती हूं, तो मैं आपको भी खा सकती हूं’-काजोल

795 0
मुंबई । काजोल (Kajol) फूडी हैं, इस बात का अंदाजा उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपने भूख को ले कर मजेदार खुलासा किया है। अभिनेत्री (Kajol) का कहना है कि जब उन्हे भूख लगती है तो वो किसी को भी खा सकती हैं।

अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने अपनी भूख के बारे में एक मजेदार बात बताई है और यह निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के लिए खबर है।

काजोल (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह भोजन का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं, और तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘क्या आपने अभी कहा कि मेरी भूख अच्छी है। अच्छा, जब मैं भूखी होती हूं, तो मैं आपको भी खा सकती हूं।’

कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘क्या यह आपके लिए एक खबर है?’

काजोल  (Kajol)  को आखिरी बार ओटीटी फिल्म त्रिभंगा में देखा गया था। रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी हैं।

Related Post

सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…
कोरोना खौफ

आपका वोट कीमती है, यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है -अनुपम खेर

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज…