Justice UU Lalit

SC के 49वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस यूयू ललित

517 0

नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित (Justice UU Lalit ) 27 अगस्त को देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वो दो महीने दो हफ्ते यानी कुल 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुआई करेंगे। जस्टिस यूयू ललित (Justice UU Lalit ) 9 नवंबर को रिटायर होंगे। इसके बाद देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पद संभालेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ठीक दो साल यानी 10 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे।

बता दें कि देश के मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना ने केंद्र सरकार को सिफारिशी चिट्ठी लिख कर अपने उत्तराधिकारी का नाम भेज दिया है। नियत प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति भवन उनकी नियुक्ति का परवाना जारी कर देगा।

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाना देवा देवा का टीजर रिलीज

सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस रमना ने परंपरा का पालन करते हुए सीनियर मोस्ट जज जस्टिस यूयू ललित (Justice UU Lalit ) का नाम अगले चीफ जस्टिस के लिए विधि और न्याय मंत्रालय को भेज दिया है।

दो दिन पहले ही कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने CJI को चिट्ठी लिखकर अपने उत्तराधिकारी का नाम प्रेषित करने का आग्रह किया था। एनवी रमना 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

Related Post

आरएसएस

अब पीड़ित और शोषितों हिन्दुओं को न्याय और अधिकार मिलेंगे : आरएसएस

Posted by - December 12, 2019 0
नागपुर। राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया है। संघ के सरकार्यवाह…
CM Dhami

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

Posted by - November 9, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) रजत जयंती पर्व की बधाई देने के…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 को योगी सरकार बनाएगी दिव्य-भव्य, खुद रख रहे योजनाओं पर नजर

Posted by - July 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार 2025 महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य-भव्य बनाने में जुटी है। इसके क्लियर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…