Justice UU Lalit

SC के 49वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस यूयू ललित

635 0

नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित (Justice UU Lalit ) 27 अगस्त को देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वो दो महीने दो हफ्ते यानी कुल 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुआई करेंगे। जस्टिस यूयू ललित (Justice UU Lalit ) 9 नवंबर को रिटायर होंगे। इसके बाद देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पद संभालेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ठीक दो साल यानी 10 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे।

बता दें कि देश के मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना ने केंद्र सरकार को सिफारिशी चिट्ठी लिख कर अपने उत्तराधिकारी का नाम भेज दिया है। नियत प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति भवन उनकी नियुक्ति का परवाना जारी कर देगा।

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाना देवा देवा का टीजर रिलीज

सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस रमना ने परंपरा का पालन करते हुए सीनियर मोस्ट जज जस्टिस यूयू ललित (Justice UU Lalit ) का नाम अगले चीफ जस्टिस के लिए विधि और न्याय मंत्रालय को भेज दिया है।

दो दिन पहले ही कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने CJI को चिट्ठी लिखकर अपने उत्तराधिकारी का नाम प्रेषित करने का आग्रह किया था। एनवी रमना 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

Related Post

cremation ghat

लखनऊ के श्मशानों में कम पड़ रही जगह, दफनाएं गए बच्चों के शवों के ऊपर जलाया जा रहे दूसरे शव

Posted by - April 19, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बेहद भयावह हैं। अचानक श्मशान घाट पर बड़ी…
CM Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया

Posted by - October 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित…
CM Yogi inaugurated the main gate of UP Vidhan Sabha

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार का सीएम ने किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानभवन के मुख्य…