Justice Hima Kohli

तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जस्टिस हिमा कोहली ने रचा इतिहास

2201 0

हैदराबाद । जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) गुरुवार सुबह तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही जस्टिस हिमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन गयी हैं। हैदराबाद के राजभवन में आयोजित होने वाले एक औपचारिक कार्यक्रम में हिमा कोहली ने मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली है।

जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) को राज्यपाल डॉ. तमिलासाई सौंदरराजन शपथ दिलाई है। जस्टिस हिमा कोहली ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।

जानें कौन हैं हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) ?

हिमा कोहली का जन्म 2 सितंबर 1959 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सेंट थॉमस हाईस्कूल में प्राथमिक शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, एमए (हॉनर्स) और लॉ की पढ़ाई कंप्लीट की। साल 1984 में वह दिल्ली बार कांउसिल में शामिल हुई। वकालत पेशे में काम करते हुए साल 29 मई साल 2006 में हिमा कोहली दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश के पद पर पहुंची।

CSIR-CIMAP : अब संगम में नहीं प्रवहित होंगे चढ़ावे के फूल, बनेगी सुगंधित अगरबत्ती

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, विधानसभा अध्यक्ष पोखराम श्रीनिवास रेड्डी, विधान परिषद के अध्यक्ष जी सुखेंदर रेड्डी, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अधिकारी शामिल रहे। बता दें कि न्यायमूर्ति कोहली ने न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान की जगह पर यह पद संभाला है, जिन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है। तेलंगाना उच्च न्यायालय एक जनवरी 2019 को अस्तित्व में आया था। न्यायमूर्ति टीबी राधाकृष्णन इसके पहले मुख्य न्यायाधीश बने थे।

Related Post

मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं, यहां मंत्रालय के बाहर ही फैसले हो जाते हैं- विस्तार पर बोले टिकैत

Posted by - July 9, 2021 0
नए कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर निशाना…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणाधीन राजस्थान हाउस का अवलोकन

Posted by - December 19, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुरुवार को दिल्ली में बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणधीन राजस्थान…
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 1, 2024 0
हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकसित भारत, सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी…
fiscal deficit

सीजीए ने जारी किया आंकड़ा, राजकोषीय घाटा 12.34 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

Posted by - February 27, 2021 0
नई दिल्ली। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal…