Judge Venu Goapl

दिल्ली साकेत कोर्ट के जज वेणुगोपाल की कोरोना से मौत

753 0

दिल्ली। दिल्ली में कोरोना विकराल रूप लेती नजर आ रही है। वहीं  दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई। वो तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थें। मरने वाले जज का नाम कोवई वेणुगोपाल (Venu Gopal) था और उनकी उम्र करीब 50 साल थी। वेणुगोपाल (VenuGopal) साकेत की फैमिली कोर्ट में कार्यरत थे।

राजधानी में केवल रविवार को 25,462 मामले दर्ज किए गए जो एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही राजधानी की पॉजिटिविटि रेट 29.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसका मतलब है कि शहर में टेस्ट किया जा रहा लगभग हर तीसरा नमूना पॉजिटिव पाया जा रहा है।

अब कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी में एक हफ्ते के लॉकडाउन (Lockdown In Delhi) की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन आज रात 10 बजे से लागू होगा और अगले सोमवार तक यानी 26 अप्रैल तक जारी रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान कही भी बाहर न जाएं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान बैंक खुले रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी चलती रहेगी, हालांकि यह भी साफ किया गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों ही कर सकेंगे। इसके अलावा शादी सीजन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री (Arvind Kejariwal) ने कहा कि शादियों में केवल 50 प्रतिशत लोगों की मौजूदगी की ही अनुमति है।

इसके अलावा डॉक्टरों और नर्स को भी वैलिड आईडी कार्ड के साथ आने-जाने की इजाजत होगी। मीडिया कर्मचारियों को भी वैलिड आईडी कार्ड के साथ कहीं भी आने-जाने की इजाजत होगी जबकि लॉकडाउन के दौरान सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को इजाजत होगी।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा, अनुदेशकों का दो हजार और रसोइयों का 500 रुपये बढ़ा मानदेय

Posted by - December 29, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशकों और रसोइयों को नये साल का बड़ा तोहफा दिया…
Children's faces lit up after receiving scholarships from CM Yogi.

अब मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार पर आश्रित नहीं होना पड़ता: वर्तिका रावत

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में प्रदेश के 10 लाख से अधिक बच्चों को…
CM Yogi

आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के महापुरुषों का अहम योगदान: सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन…