जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी के ही विचार को हटा रही संघी सरकार – लालू यादव

709 0

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को लेकर बिहार की नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। लालू यादव ने कहा- मैने जयप्रकाश जी के नाम पर छपरा में 30 साल पहले जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उन्होंने आगे कहा- अब उसी यूनिवर्सिटी के सिलेबस से संघी बिहार सरकार एवं मानसिकता जेपी और लोहिला के विचार को हटा रही हैं। लालू यादव ने कहा ये बर्दाश्त के बाहर है, सरकार तुरंत संज्ञान ले और ऐसा करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

बता दें कि जेपी के विचारों को राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से हटा दिया गया, इसके अलावा लोहिया, राजा राम मोहन राय के भी विचार हटा दिए गए। बता दें, बिहार के सारण स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में जेपी के विचारों को राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से हटाने को लेकर सियासी बवाल मच रहा है।

लालू प्रसाद यादव व अन्य नेता इस मामले में नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार भी जेपी व लोहिया के समर्थक हैं। कहा जा रहा है कि जयप्रकाश नारायण के साथ ही राम मनोहर लोहिया, दयानंद सरस्वती, राजा राम मोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, एमएन राय जैसे महापुरुषों के विचार भी पाठयक्रम से हटाए गए हैं। उनकी जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस और ज्योतिबा फुले के विचारों को कोर्स में शामिल किया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- गाय को बनाना चाहिए राष्ट्रीय पशु!

ख्यात समाजवादी नेता रहे जय प्रकाश नारायण के विचारों को पाठ्यक्रम से हटाने को लेकर सारण के छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं। जयप्रकाश के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में उनके विचारों को तिलांजलि देने से छात्र वर्ग व समाज के प्रबुद्ध लोगों में रोष है। छात्र संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव कहा कि महापुरुषों की जीवनी को पाठ्यक्रम में बहाल नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा।

Related Post

CM Yogi

मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी नहीं किया जा सकता कम: सीएम

Posted by - March 16, 2025 0
गोरखपुर: लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग…
CM Yogi

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है ये बजट: योगी

Posted by - July 23, 2024 0
लखनऊ। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget) केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद…