JP Nadda

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

363 0

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि विपक्ष को जेल और बेल यात्रा पर जाने दीजिए। आप कमल खिलाएं और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के सहारे भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने से अनुसूचित वर्ग के लोगों को वहां बसने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाने की बात कही।

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। जेपी नड्डा ने राजनीति में परिवारवाद पर भी हमला बोला।

उन्होंने (JP Nadda)  कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी ने छात्रवृत्ति बढ़ाने का काम किया। छात्रों के रहने के लिए 173 करोड़ रुपए खर्च करके हॉस्टल बनाए गए। प्री-कोचिंग का हर साल 20 हजार छात्र फायदा उठा रहे हैं। मुद्रा योजना का लाभ उठाने में हमारे एससी के 18% भाई हैं। ये खुशी की बात है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं।

Women’s Day: योगीराज में साल दर साल सशक्त हुई मातृशक्ति

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि नेहरू जी ने खुद को भारत रत्न दिया। इंदिरा गांधी ने भी खुद को भारत रत्न दे डाला। लेकिन आंबेडकर जी को नहीं दिया। जब तक हमारी सरकार नहीं आई। हमारी सरकार में ही बाबा साहेब को भारत रत्न दिया। कांग्रेस तो बाबा साहेब का अपमान करती रही। उन्होंने कहा कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारतीय समाज का विकास होगा। ये हम हमेशा से कहते आए, इसी को मोदी जी ने आगे बढ़ाकर कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास… तभी समाज का विकास हो रहा है। कांग्रेस के सभी नारे समाज को खंडित करने वाले रहे हैं। जबकि बीजेपी के नारे सबको साथ लेकर चलने वाले रहे हैं। सबके विकास के हैं।

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के हमारे भाइयों- बहनों के लिए काम किए गए। ताकि वह मुख्यधारा में शामिल हो सके। लंबे समय में मैंने देखा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन चलाया। तब उन्होंने दलित भाइयों को कभी भी मानता की दृष्टि से नहीं देखा। हमेशा उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के तौर पर देखा।

हमने उस वक्त भी कहा, जब हम सत्ता में नहीं थे कि जब तक आपको बराबरी की जगह नहीं देंगे, देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा : सीएम योगी

Posted by - September 27, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं के साथ ग्रीन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…
cm yogi in civil hospital

सीएम योगी पहुंचे BRD मेडिकल कॉलेज, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Posted by - April 10, 2021 0
गोरखपुर। कोविड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय…
ak sharma

एके शर्मा ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के 08 वर्ष…