Journalist

पत्रकार नहीं सुरक्षित, मुकेश गुप्ता को बदमाशों ने मारी गोली

434 0

अलीगढ़: जनपद के गांधीपार्क (Gandhi Park) थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश ने मामूली विवाद के बाद टीवी चैनल के पत्रकार मुकेश (Journalist Mukesh Gupta) को गोली मार दी। गोली पेट में जा धंसी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पत्रकार (Journalist) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

बता दें कि नौरंगाबाद छावनी निवासी मुकेश गुप्ता (Journalist Mukesh Gupta) अलीगढ़ में एक निजी टीवी चैनल में पत्रकार हैं। गुरुवार देर रात वह दो अन्य पत्रकार साथियों के साथ धनीपुर मंडी में दुकान नंबर-71 के पास खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बहस करने लगा।

मुकेश (Journalist Mukesh Gupta) और उनके दोनों साथियों ने उसे समझाने की कोशिश की और वहां से जाने को कहा, वह नहीं माना और उसने मुकेश को टारगेट करके गोली मार दी। गोली मुकेश के पेट में लगी है। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

राष्ट्रपति ने अपने पैतृक घर को बनाया मिलन केंद्र, गरीब बेटियों की होगी शादियां

वहीं डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट के दाहिने हिस्से में फंसी थी। जिसे निकाला गया है। घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी और वह पुलिस की हिरासत में होगा।

महामहिम ने अपने पैतृक घर को बनाया ‘मिलन केंद्र’, गरीब बेटियों की होगी शादी

 

Related Post

TB Free India

बोले निक्षय मित्र-डिजिटल प्लेटफॉर्म से टीबी मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - January 2, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ (TB Free India) के संकल्प को…

2022 चुनाव के लिए सपा की थीम सॉन्ग:’नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’..

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी ने…
CM Yogi

आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Posted by - March 6, 2024 0
लखनऊ । प्रदेश में आयुष पद्धति के जरिए हेल्थ टूरिज्म के सेक्टर में सबसे अधिक संभावनाएं हैं। आयुष से जुड़ी सभी…