जोधा-अकबर का उदाहरण दे इलाहाबाद HC ने कहा- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन गलत

769 0

लव जिहाद के मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई की शादी का उदाहरण दिया। इस टिप्पणी में ज़िक्र किया गया कि अकबर-जोधाबाई ने बिना धर्म परिवर्तन के विवाह किया, एक-दूसरे के धार्मिक भावनाओं का भी आदर किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी जावेद की जमानत याचिका के मामले में सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी की।

हाईकोर्ट ने कहा- ईश्वर के प्रति आस्था जताने के लिए किसी विशेष पूजा पद्धति का होना जरूरी नहीं, महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन सही नहीं। कोर्ट ने कहा- दबाव -लालच व धोखाधड़ी से किया गया धर्म परिवर्तन निजी जीवन के साथ ही देश व समाज के लिए भी बेहद खतरनाक होता है।

मामले की सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि अकबर ने जोधाबाई के साथ बिना धर्म परिवर्तन के विवाह किया था। दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्‍मान किया और धार्मिक भावनाओं का आदर भी किया। इसलिए दोनों के बीच के रिश्‍ते में धर्म कभी बाधा नहीं बना।

आंदोलनरत अन्नदाता को मिला असम ओडिशा के किसानों का साथ, ‘किसान संसद’ में शामिल होने पहुंचे

मामला यूपी के एटा जिले के जावेद की जमानत याचिका पर सुनाई का था। जावेद पर आरोप है कि उसने एक हिंदू लड़की का पहले धोखे से धर्मपरिवर्तन कराया फिर बाद में निकाह कर लिया। लड़की ने मैजिस्‍ट्रेट के सामने धोखाधड़ी की बात कही। लड़की के बयान पर ही जावेद को अरेस्‍ट कर जेल भेज दिया गया है। जावेद की जमानत याचिका पर ही कोर्ट ने यह बयान दिया और उसकी याचिका खारिज कर दी।

Related Post

cm yogi

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम को बनाएं अनिवार्य: मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ :(CM Yogi) ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक में ‘मिशन कर्मयोगी’ (Mission Karmyogi) के तहत राज्य…
cm yogi

गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - April 9, 2022 0
गोरखपुर: तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath…
CM Yogi

सीएम योगी ने ‘लेक क्वीन क्रूज’ का किया लोकार्पण, कहा-पर्यटन सुविधाओं का हो रहा सतत विकास

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को गोरखपुर के रामगढ़ताल में संचालित होने वाले ‘लेक क्वीन क्रूज’ (Lake Queen…
AK Sharma

जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने यही होगा प्रयास: एके शर्मा

Posted by - October 26, 2024 0
जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक जनप्रतिनिधि और व्यक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। जौनपुर…