CM Bhajan Lal

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

194 0

देवघर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि झारखंड पवित्र धरती है। देवघर यानी देवता का गढ़। यहां का इतिहास बहुत रोचक है। यहां महात्मा गांधी आए थे। रविंद्र नाथ आए थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय समते कई महापुरुषों ने इस धरती पर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का यात्रा है। क्योंकि, झारखंड के लोगों को रोजगार मिले। किसानों और बहनों को सम्मान मिले। उनका जीवन यापन ठीक प्रकार से हो, इसलिए परिवर्तन करनी है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि इस सरकार ने जो घोषणा पत्र में वादे किए उसको पूरा किया क्या? यहां कोई भी काम नहीं हुआ। हेमंत सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस बात को जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के लोग भी जानते हैं। झामुमो परिवार की पार्टी है। ये वंशवाद की पार्टी है। परिवारवादी पार्टियां देश, समाज, मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नहीं करने वाली हैं। ये वे लोग हैं जो अपने परिवार की सेवा करते हैं और परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने यहां के लोगों के लिए क्या सोचा? पंजे ने देश को गंजा किया। जेएमएम ने झारखंड को ठगा है। मैं कहना चाहता हूं कि जेएमएम का पिछला घोषणा पत्र पढ़ लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या वादा किया था और कितना पूरा किया। कांग्रेस ने भी कई घोषणाएं की थीं लेकिन उन पर काम किया क्या? जब चुनाव आते हैं तो ये लोग लूट और झूठ की कहानियां गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावा कुछ नहीं करते।

उत्तर प्रदेश के बहुमुखी विकास का मॉडल प्रेरणादायक : गोयल

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने केंद्र की भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा, 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, याद कीजिए। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था लेकिन आज नक्सलवाद कहीं नजर आता है क्या? इस देश और राज्य में यदि किसी ने गरीब कल्याण की योजना लागू की है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। गरीबों और किसानों के हित की बात यदि किसी ने की है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी ने की है। गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा था। आज तक किसी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया था क्या? इस काम को भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया।

भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा, भाजपा संगठन के साथ काम करती है। भाजपा में हर समाज के लोगों को मौका मिलता है। भाजपा में न परिवारवाद है, न वंशवाद और न जातिवाद लेकिन झारखंड की इस सरकार में आप देखेंगे कि या तो आप खुद होंगे या आपकी पत्नी होगी, पत्नी नहीं होगी तो बेटा होगा, बेटा नहीं होगा तो बहू होगी। यही झारखंड की स्थिति है। हमें ऐसे राजनीतिक दलों पर विचार करना होगा जो सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं और इन्हें जनता को जवाब देना होगा।

Related Post

Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ को देंगे मुंशी पुलिया फ्लाईओवर की सौगात

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मुंशी पुलिया फ्लाईओवर की सौगात देंगे। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सुबह मुंशी…
Uttarakhand Police

मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा

Posted by - August 30, 2025 0
देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police)…
CM Dhami

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए वैज्ञानिक आधार पर प्रभावी कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के…
टी 20 विश्व कप फाइनल

टी 20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, आठ मार्च को भारत से होगा मुकाबला

Posted by - March 5, 2020 0
सिडनी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दाक्षिण अफ्रीका को वर्षा प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत…