जिस मंदिर में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक वहां साधु पर धारदार हथियार से हुआ हमला

890 0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने स्वामी नरेश आनंद सरस्वती पर जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने साधु पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।बता दें कि यह वही डासना देवी मंदिर है, जहां कुछ दिनों पहले एक मुस्लिम लड़के के घुसने पर विवाद पैदा हो गया था।

विवाद के बाद मंदिर प्रमुख महंत नरसिंहानंद सरस्वती के आदेश पर परिसर में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर के सीसीटीवी बंद पाए गए हैं, और वहां पेपर कटर मिले हैं। घटना की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि डासना देवी मंदिर से पुलिस को पेपर कटर मिले हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं के जरिए साधू पर हमला किया गया। मंदिर परिसर के सीसीटीवी बंद पाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर के बाहर तैनात रहने वाली पुलिस को घटना के 15 मिनट बाद इसकी जानकारी अंदर मौजूद किसी शख्स ने दी।

किसानों ने की ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत

गाजियाबाद पुलिस के एसपी ग्रामीण ने घटना के संबंध में बताया, “आज रात लगभग 3:30-3:45 बजे की घटना है। नरेश आनंद जी हैं, जो कि डासना मंदिर में रुके हुए थे। वे समस्तीपुर बिहार से आए हुए थे किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने। वो बाहर सोए हुए थे, खुले में। इस दौरान कोई व्यक्ति आया और उन पर कई वार किए। अभी उनकी स्थिति ठीक है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में आरोपी कोई जानकार या आसपास का व्यक्ति भी हो सकता है।”

Related Post

cm- yogi

वाराणसी पहुंचे CM योगी, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। सीएम योगी (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी(CM Yogi) यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत…
Representatives of Kashi Tamil Sangamam reached Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि, आस्था के महा समागम के बने साक्षी

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का संगम भी हो रहा है। महाकुम्भ…
CS Upadhyay

पहली दफा भाजपा के समारोह में सम्मिलित हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। भाजपा से एक निश्चित-दूरी बनाए रखने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवं प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल…