Reliance Jio

Jio ने बंद किया New Year 2020 ऑफर, पेश किया नया प्लान

1069 0

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने New Year 2020 ऑफर को बंद कर दिया है। बता दें कि जियो ने इस ऑफर के नए साल 2020 के मौके पर पेश किया था। जियो के इस न्यू ईयर ऑफर 2020 प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। वहीं अब जियो ने नया प्लान भी पेश किया है जिसकी कीमत न्यू ईयर 2020 प्लान की कीमत से अधिक है।

जियो ने New Year 2020 offer को बंद करके 2,121 रुपये का एक नया प्लान पेश किया

जियो ने New Year 2020 offer को बंद करके 2,121 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। जियो के इस 2,121 रुपये वाले प्लान में भी वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो 2,020 रुपये वाले प्लान में मिल रही थीं, हालांकि नए प्लान में वैलिडिटी कम कर दी गई है।

जियो के 2,121 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस

जियो के 2,121 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ जियो के नेटवर्क पर ही है। दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में कुल 12,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में कुल 504 जीबी डाटा मिलेगा।

महाशिवरात्रि : शिव मंदिर का निर्माण करा रहीं हैं नूर फातिमा 

डेली डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे

डेली डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर इस स्पीड पर फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्री एक्सेस की बात करें तो इसमें आपको जियो टीवी के साथ जियो सिनेमा भी मिलेगा। जियो टीवी पर आप 650 से अधिक चैनल देख सकेंगे।

जियो के इस नए प्लान का मुकाबला एयरटेल के 2,398 रुपये और वोडाफोन के 2,399 रुपये वाले प्लान से होगा। एयरटेल के इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है और इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलता है।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता का BJP पर निशाना-दूसरे राज्यों के गुंडे नंदीग्राम में दाखिल हो गए

Posted by - March 31, 2021 0
नंदीग्राम।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं…
Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…
CM Vishnu Dev Sai

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा कार्य : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 20, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज शुक्रवार काे भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा राजधानी रायपुर के दीनदयाल…
SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले…
CM Dhami

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन का ऐतिहासिक मॉडल

Posted by - December 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”…