झारखंड में जज की हत्या के बाद यूपी में भी जज की हत्या का प्रयास, पुलिस बता रही हादसा

806 0

झारखंड के धनबाद जिले के जज उत्तम आनंद की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं कि यूपी में भी जज को जान से मारने की कोशिश मामला सामने आ गया। मिली खबर के अनुसार फतेहपुर जिले के पॉक्सो कोर्ट में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज मोहम्मद अहमद खान की सेंट्रो कार को इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में जज, उनका गनर एवं ड्राइवर बाल-बाल बच गए, इसके बाद एडीजे ने कोखराज पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा- ये सिर्फ एक हादसा नहीं था बल्कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस उनके आरोपों को निराधार बता रही है। बता दें कि जज जब बरेली में तैनात थे उस वक्त एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करने पर इन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

आजतक के पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की शाम ADJ मोहम्मद अहमद खान अपनी सेंट्रो कार से प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार इनोवा ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। खबर के मुताबिक, ADJ ने कोखराज पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि ये महज हादसा नहीं था, बल्कि उन्हें साजिशन जान से मारने की कोशिश की गई।

OBC आरक्षण की सफलता के बाद जातीय जनगणना की हुंकर, एकमत हुए नीतीश और तेजस्वी

ADJ मोहम्मद अहमद खान दिसंबर 2020 में बरेली में नियुक्त थे। उनके ड्राइवर से मिली जानकारी के मुताबिक, उस दौरान मोहम्मद खान ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ड्राइवर ने बताया कि आरोपी ने तभी ADJ मोहम्मद अहमद खान और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।  वहीं, ADJ के मुताबिक, इस घटना में उनके गनर, ड्राइवर और उन्हें हल्की चोटें आईं हैं। उनका आरोप है कि टक्कर मारने के बाद नशे में धुत तीन इनोवा सवार लोगों ने उनसे बदसलूकी भी की।  उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार, 30 जुलाई की दोपहर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।  इस सिलसिले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Post

Keshav Maurya

केशव मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज और माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को किया नमन

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास…
CM Yogi

निराश्रित बच्चों के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण बनाने में जुटी योगी सरकार

Posted by - November 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग ने बच्चों के सर्वांगीण विकास…
AK Sharma

विद्युत चोरी में संलिप्त लोग विभाग के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे, यह अब मंजूर नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - August 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था…
CM Yogi

लखनऊ समेत कई जिलों में जमीनों के सर्किल रेट का जल्द पुनरीक्षण कराएगी योगी सरकार

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) लखनऊ समेत कई जिलों में जल्द…