जावेद अख्तर

बुर्के वाले बयान पर जावेद अख्तर का यू-टर्न, घूंघट प्रथा पर दी सफाई

1138 0

नई दिल्ली। लेखक,गीतकार व शायर जावेद अख़्तर ने घूंघट वाले बयान पर शुक्रवार को सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ लोगों ने मेरा बयान बिगाड़ने की कोशिश की है।

बुर्के के साथ राजस्थान की घूंघट प्रथा को बैन करने वाले अपने बयान से पलटे

जावेद अख़्तर के बयान पर जैसे विवाद हुआ तो उन्होंने अपना मत पेश करने में देर नहीं की। वह बुर्के के साथ राजस्थान की घूंघट प्रथा को बैन करने वाले अपने बयान से पलट गए। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ लोगों ने मेरे बयान को बिगाड़ने का प्रयास किया है। मैंने कहा था कि हो सकता है श्रीलंका में सुरक्षा के लिहाज़ से इसे बैन किया गया हो, लेकिन वास्तव में ये महिला सशक्तीकरण के लिए ज़रूरी है। उन्होंने आगे लिखा चेहरे ढकना बंद होना चाहिए। चाहे वो बुर्का हो या राजस्थान की घूंघट प्रथा।

ये भी पढ़ें :-ओडिशा के तट से टकराया ‘फोनी’ तूफान, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू

जावेद अख़्तर गुरुवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुर्के पर बैन को लेकर चल रही चर्चा पर दी थी अपनी राय 

बता दें कि जावेद अख़्तर गुरुवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुर्के पर बैन को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर बुर्क़े पर बैन लगता है तो सरकार राजस्थान में घूंघट पर भी प्रतिबंध लगाए।

Related Post

UP Congress

कांग्रेस नेता ने कुलपति के पत्र पर कसा तंज, कहा- मुझे साढ़े 5 बजे के बाद नींद नहीं आती

Posted by - March 17, 2021 0
लखनऊ। अजान की वजह से नींद में खलल पड़ने को लेकर प्रयागराज विश्वविद्यालय (Allahabad University Vice Chancellor) की कुलपति संगीता…
prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत,वाराणसी से पीएम के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर तमाम…