Jani

बड़ा पछताओगे… जैसे हिट गाने लिखने वाले जानी की कार हुई हादसे की शिकार

523 0

मोहाली: बारिश की जाए और बड़ा पछताओगे जैसे हिट गाने लिखने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर जानी (Jani) की कार का हादसा हो गया है। हाईवे पर एक दूसरी कार से टकराने के बाद उनकी फॉर्च्यूनर कार पलट गई। हादसे के दौरान उनकी कार में जानी सहित तीन लोग सवार थे। 33 वर्षीय गीतकार और उनके साथ दो अन्य लोगों को तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक मोहाली में चौराहे पर वाहन नहीं रुके और आपस में टकरा गए। इसके बाद जानी और उनके साथ दो अन्य लोगों को तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी गाड़ी के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन है। फिलहाल अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जानी

33 साल के जानी पंजाब के गिद्दड़बाहा श्री मुक्तसर साहिब जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। जानी ने साल 2008 में इंटीरियर डिजाइनर नेहा चौहान अरोरा से शादी की थी। जानी की अपनी म्यूजिक कंपनी डेसी मेलिडीज है। जानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी।

‘शांत सिपाही’ गाने की वजह से वह रातोंरात फेमस हो गए थे। उन्होंने अब तक कई रोमांटिक और दर्द भरे गाने लिखे हैं। जानी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘नाह’, ‘क्या बात अय’, ‘पछताओगे’, ‘फिलहाल’, ‘तितलियां’, ‘बारिश की जाए’ और ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ जैसे शानदार गाने लिखे हैं।

उद्धव ठाकरे को झटका, लोकसभा में एकनाथ शिंदे गुट को मान्‍यता

Related Post

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…
Prabhas of 'Bahubali' will be seen in the film 'Adipurush'

‘बाहुबली’ के प्रभास नजर आएंगे फिल्म ‘आदिपुरुष’ में, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और बॉलीवुड में ‘बाहुबली’ के नाम ने जाने जाने वाले फेमस प्रभास ने जब से इंस्टाग्राम पर…
riya share this video

सुशांत के निधन से पहले रिया ने शेयर किया था यह वीडियो, हो रहा है तेजी से वायरल

Posted by - August 31, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी है। हाल ही में रिया ने एक इंटरव्यू…