जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बोलीं- ‘धड़क’ से मैं लोगों का दिल जीतने में रही फेल

1070 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। बता दें कि जान्हवी ने 2018 में ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक के साथ अपनी शुरुआत की थी। जान्हवी इस साल कई फिल्मों में दिखाई देंगी। जिनमें ज़ोया अख्तर की हॉरर शॉर्ट फिल्म द घोस्ट स्टोरीज़, बायोपिक “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” और हॉरर-कॉमेडी फिल्म “रूहीआफ्जा” शामिल हैं।

जान्हवी ने 2018 में ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक के साथ की थी अपनी शुरुआत 

जान्हवी कपूर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि मैं आने वाली फिल्मों को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने अपना सबकुछ लगा दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं बहुत मेहनत करने के बाद भी मैं ‘धड़क’ से लोगों का दिल नहीं जीत पायी। मैं उससे निराश नहीं हूं और वास्तव में जितना मैंने सोचा था, इस फिल्म ने उससे अधिक दिया है।

तीन दशक पुरानी मुहिम रंग ला रही, अब हरियाणा की अदालतों में भी होगा हिंदी में काम 

जान्हवी कपूर इस साल करण जौहर की फिल्म “तख्त” की शूटिंग शुरू करेंगी

जान्हवी कपूर इस साल करण जौहर की फिल्म “तख्त” भी शुरू करेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं। जान्हवी ने कहा कि यह फिल्म ऐसी पृष्ठभूमि में बुनी गई है जो मुझे बचपन से ही आकर्षित करती थी। मुझे पाकीजा, उमराव जान, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों हमेशा काफी पसंद रही हैं। मुझे मुगल इतिहास बहुत पस‍ंद है। इस फिल्म का हिस्सा बनना एक सपने जैसा है।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
आजम खान

2019 में आई गठबंधन की सरकार तो अफसरों से साफ कराऊंगा मायावती के जूते – आजम खान

Posted by - April 15, 2019 0
रामपुर।  संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी और ऐक्ट्रेस जया प्रदा पर अश्लील बयान देकर चौतरफा घिरे एसपी नेता आजम खान…
साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर एनआईए ने कहा चुनाव आयोग ले फैसला

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी मामले पर एनआईए ने कहा वह चुनाव लड़…
जैकलीन

जीवन में पॉजिटिव की अपेक्षा, दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान : जैकलीन

Posted by - March 6, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी…