हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

1160 0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर हारुन हाफज को डोडा में एक मुठभेड़ में मार गिराया है।उधर घाटी की इस साल की दूसरी मुठभेड़ में सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़गाम में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया था।

मारे गए आतंकी से पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किया गया था। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में रविवार को हिजबुल के टॉप कमांडर हम्माद खान समेत तीन आतंकी मारे जाने के बाद हिजबुल को एक और झटका लगा था। इस साल अब तक इस संगठन के छह दहशतगर्द मारे गए हैं।

मारे गए आतंकी की शिनाख्त आदिल गनेई के रूप में हुई है। बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के कुलतरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने पहले एक-एक कर चार ग्रेनेड दागे। फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। पुलिस के अनुसार आदिल 30 जून, 2019 को बुगाम में मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

ज्ञात हो कि 12 जनवरी को हम्माद खान समेत तीन आतंकियों के मारे जाने से पहले सात जनवरी को दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा के चरसू में हिजबुल आतंकी शाहिद अहमद को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: पंचायत चुनाव के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मतलब यूपी बोर्ड परीक्षा (UP…
केजरीवाल

मुफ्त बिजली-पानी के आरोपों बोले केजरीवाल, नायाब चीजें होती हैं नि:शुल्क

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली…
UP Singh

पंचतत्व में विलीन हुए प्रो. यूपी सिंह, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 28, 2025 0
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह (UP Singh) रविवार को…
CM Dhami

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता करें कम: सीएम धामी

Posted by - September 24, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की…