Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

776 0

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान एक खास नजारा दिख… दरअसल, पीएम मोदी और धनखड़ ने एक ही रंग के कपड़े पहन रखे थे।

उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह किसान के घर में पैदा हुए और कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल जाते थे। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई की और आज साधारण किसान का बेटा उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने आया है। उन्होंने यह मौका देने के लिए पीएम मोदी और बीजेपी का आभार जताया।

नामांकन दाखिल करने से पहले धनखड़ ने उनका समर्थन कर रहे विभिन्न दलों के सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में एक बैठक भी की थी। इस बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद थे, उनके अलावा बीजू जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद भी इस अवसर पर मौजूद थे।

बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। नए उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई है और 6 अगस्त को वोटिंग होगी।

बिजली का बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता नाराज, हाईटेंशन तार पर काटा हंगामा

Related Post

UPITS-2024

UPITS 2024: तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में जुटे बायर्स और कंज्यूमर्स, साढ़े तीन लाख लोग पहुंचे ट्रेड शो देखने

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा उत्‍तर-प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) लोगों के लिए आकर्षण…
Mamata Banerjee

राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी की अगुवाई वाली बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेता

Posted by - June 15, 2022 0
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल (West Bengal) द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक। मुख्यमंत्री ममता…
Balrampur Hospital

बलरामपुर अस्पताल के मेकओवर की तैयारी, सर्जरी वॉर्ड होगा मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस

Posted by - November 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश’ बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे…