फिल्म ‘दिल बेचारा’

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर जैकलीन ने कह दी ये बड़ी बात

1064 0

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ दर्शकों का दिल जीत लेगी।सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दिल बेचारा डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी।

भारत में शिखर से उतरा विदेशी मुद्रा भंडार, 505.56 अरब डॉलर पर आया

दिल बेचारा डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी

सुशांत सिंह राजपूत की को स्टार रहीं जैकलीन फर्नांडीस ने सोशल मीडिया पर सुशांत की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जैकलीन ने सुशांत की अंतिम फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और भरोसा जताया है कि उनकी ये फिल्म सभी का दिल जीतने में कामयाब होगी।

https://www.instagram.com/p/CB6CQKnn5Gg/?utm_source=ig_web_copy_link

जैकलीन ने लिखा कि सुशांत के जाने से एक शून्य पैदा हो गया

जैकलीन ने लिखा कि सुशांत के जाने से एक शून्य पैदा हो गया है। उसने मुझे सिखाया था कि मुश्किल समय में सभी के साथ रहो। खुद मैं यदि कभी परेशान होती थी तो उसने मेरी काफी मदद की। अब उसकी आखिरी फिल्म देखना मेरे लिए आसान नहीं होगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि सुशांत अपनी एक्टिंग से स्क्रीन को जगमगा देगा। ये बात मुझे शांति जरूर देगी।

सुशांत के सम्मान में ओटीटी प्लेटफॉर्म यह फिल्म जो सब्सक्राइबर नहीं हैं, उनको भी देखने की सुविधा देगा

बता दें कि सुशांत के सम्मान में ओटीटी प्लेटफॉर्म यह फिल्म जो सब्सक्राइबर नहीं हैं, उनको भी देखने की सुविधा देगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के फैसले से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने कुछ समय तक के लिए ही सही, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की मांग की।

वॉल्ट डिज्नी कंपनी एपीएसी के अध्यक्ष और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कही ये बात

वॉल्ट डिज्नी कंपनी एपीएसी के अध्यक्ष और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि हमें खुशी है कि हम सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर की विरासत को संजोकर आपके सामने लाने में एक छोटी भूमिका निभा पा रहे हैं। उनके बेहतरीन जीवन और उम्दा काम के सम्मान में हम ‘दिल बेचारा’ को इस जुलाई डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज करेंगे और यह सभी ग्राहकों के साथ ही उनके लिए भी उपलब्ध होगी, जो हॉटस्टार के ग्राहक नहीं हैं। हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं।

Related Post

Amit Shah

छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने काे तैयार : अमित शाह

Posted by - December 15, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने की तैयारी में है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री…
RAVISHANKER PRASAD

परमबीर-देशमुख प्रकरण : कानून मंत्री का सीएम उद्धव से सवाल, एक मंत्री का टार्गेट 100 करोड़ तो बाकी का कितना

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज परमबीर-देशमुख प्रकरण पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ राजधानी रायपुर के…

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अनुच्छेद 370 के बहाली तक नहीं लड़ेंगी चुनाव, ना ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी

Posted by - June 26, 2021 0
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…