PM Modi

प्रधानमंत्री को पहाड़ी टोपी, ऐपण कला और आदि कैलाश का चित्र किया गया भेंट

365 0

देहरादून। उत्तराखंड देवभूमि में रुद्रपुर में चुनावी शंखनाद को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  को न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट की गई बल्कि कुमाऊं की प्राचीन ऐपण कला और आदि कैलाश का छाया चित्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने भी प्रधानमंत्री को तमिलनाडु से मंगाया गया एक विशेष तौर का शंख भेंट किया।

उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी जो भी वस्तुएं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को भेंट की गईं। इन तमाम चीजों को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने और ब्रांडिंग करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी बड़ी भूमिका रही है।

दरअसल, उत्तराखंडी टोपी को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की वजह से खासी पॉपुलरिटी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में इसका विशेष जिक्र करने से लेकर उत्तराखंड में जब-जब आते हैं तो इस टोपी को धारण जरूर करते हैं। प्रधानमंत्री के पहनने के बाद से इस टोपी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। ऐसी भी स्थिति आयी कि ब्रह्मकमल लगी इस टोपी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। इस टोपी को अब और भी अधिक गौरव के साथ उत्तराखंडी लोग धारण करने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव : क्या तराई, क्या पहाड़, सबने सुनी मोदी की दहाड़

इसी तरह की स्थिति, ऐपण कला के साथ भी रही है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) कुमाऊं की इस विशेष पहचान को दिल्ली दौरों के दौरान पीएम को भेंट कर चुके हैं। यही वजह रही कि इस कला के बारे में हर कोई जानने और इसे लेने को लेकर लोग आतुर रहते हैं।

कमोबेश यही स्थिति आदि कैलाश को लेकर भी कही जा सकती है। दरअसल, जब से पीएम मोदी (PM Modi) ने इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के न्यौते के बाद दौरा किया और लोगों से यहां आने की अपील की है तब से यहां लोगों की आवाजाही खूब बढ़ रही है। धामी ने प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए उड़ान योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र के लिये हेली सेवा प्रारंभ कराई है, जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ

Posted by - August 29, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’…
Honey processing

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण (Honey Processing) का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22…
Haridwar Kumbh

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - April 15, 2021 0
हरिद्वार।  हरिद्वार महाकुंभ में बुधवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व पर तीसरे और मुख्य शाही स्नान में 1314…
Dhami Cabinet

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखण्ड ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2026 को मंजूरी

Posted by - January 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट (Cabinet) बैठक में राज्य के प्रशासन, औद्योगिक विकास,…