CM Dhami

हिमालय की सुन्दरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व: धामी

379 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य व विरासत दोनों है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। हमारी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व है। हिमालय हमारे जीवन से जुड़ा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी का है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिये ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण के लिये यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। प्रकृति के संरक्षण के लिये हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है, हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हमारे बुग्याल भी हिमालय की अनमोल धरोहर है। बुग्यालों के संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए राज्य में प्रतिवर्ष 02 सितम्बर को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत बताया। उन्होंने कहा है कि सामाजिक चेतना और समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

Related Post

Maha Kumbh

श्रद्धालु बोले- महाकुम्भ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी मिलें उच्च कोटि की सुविधाएं

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में दिव्यता, भव्यता और कुशल जनप्रबंधन का जो अध्याय लिखा जा रहा है वह देश भर…
cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

विकास के लिए बनेगा मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान, फील्ड में जाएंगे कैबिनेट मंत्री: सीएम योगी

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के समग्र विकास के लिए सरकार ने एक नायाब खाका खींचा है जिसके तहत हर…
CM Dhami

कृषि मेले किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच नवाचार व ज्ञान के आदान-प्रदान का माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी…