CM Yogi

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

195 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए एेतिहासिक उपलब्धि है। यह देश (भारत) के लिए गौरव का क्षण है।

यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर टीम इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। स्पेस डॉकिंग प्रक्रिया को काफी सतर्कता के साथ लॉन्च किया गया।

इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण व त्याग से मिली उपलब्धि

सीएम (CM Yogi) ने लिखा कि यह उपलब्धि भारत के लिए मील का पत्थर है। यह इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण और त्याग से संभव हो पाया है। यह उनकी विशेषज्ञता को भी प्रदर्शित करता है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जय हिंद!

सीएम (CM Yogi) ने एक्स पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में स्पेस टेक्नोलॉजी में अद्वितीय उपलब्धियां देखी हैं। भारत ग्रहों के बीच रिसर्च से लेकर रिकार्ड तोड़ने वाले उपग्रहों को लाॅन्च करने और आज की ऐतिहासिक स्पेस डॉकिंग सफलता हासिल करने के साथ स्पेस रिसर्च को आकार दे रहा है।

Related Post

Yogi Adityanath

पूर्ववर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड का किया दोहन ; योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 10, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा और दोहन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार…

बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कहा- शाह-मोदी का जादू खत्म, इन नेताओं के हांथ में दी जाये कमान

Posted by - January 6, 2019 0
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव होने से पहले राजनीती का माहौल इतना गरमाया हुआ है कि आयेदिन किसी न किसी…