इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप

717 0

इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर सामने आने से देश में हड़कंप मच गया है। रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक हिन्दुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे, नेटवर्क 18, द हिन्दू एवं इंडियन एक्सप्रेस के बड़े पत्रकारों को निशाना बनाया गया। दॉ वायर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेगासस की मदद से 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भी इनमें से ज्यादातर लोगों को निशाना बनाया गया था।

इस खबर के सामने आते ही सरकार बचाव में उतर गई, सरकार ने खुद के हैकिंग में शामिल होने से इंकार किया, कहा- ऐसी हैकिंग में हमारी निगरानी नहीं है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंंह ने कहा- उम्मीद करता हूं कि जिन्होंने रिपोर्ट छापी है वह मोदी-शाह के दबाव में नहीं आएंगे, उनके कहने का मतलब था कि बदलेंगे नहीं। यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है। हालांकि सरकार ने अपने स्तर से खास लोगों की निगरानी संबंधी आरोपों को खारिज किया है. सरकार ने कहा, ‘इससे जुड़ा कोई ठोस आधार या सच्चाई नहीं है।’

तालिबानी लड़ाकों को अफगानिस्तान में भारतीय संपत्ति टारगेट करने का निर्देश

रिपोर्ट को भारत के न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के साथ-साथ वाशिंगटन पोस्ट, द गार्डियन और ले मोंडे सहित 16 अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों द्वारा पेरिस के मीडिया गैर-लाभकारी संगठन फॉरबिडन स्टोरीज और राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा की गई एक जांच के लिए मीडिया पार्टनर के रूप में प्रकाशित किया गया था। यह जांच दुनिया भर से 50,000 से अधिक फोन नंबरों की लीक हुई सूची पर आधारित है और माना जाता है कि इजरायली निगरानी कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस सॉफ्टवेयर ( Pegasus software) के माध्यम से संभवतया इनकी हैकिंग की गई है।

Related Post

महिला जन सुनवाई: राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता मे संपन्न हुई !

Posted by - September 5, 2021 0
आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष अंजु चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की…
Bihar Panchayati Raj Minister

बिहार: पंचायती राज मंत्री ने अपने बर्ताव के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांगी माफी

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में पंचायती राज मंत्री (Bihar Panchayati Raj Minister) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhry) ने अपने बर्ताव के लिए…
CM Dhami

लोस चुनाव में विस्तारकों की योजना ने जीत को बनाया आसान: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों की चुनावों में भूमिका को लेकर जमकर प्रशंसा…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों संग संवाद करेंगे PM मोदी, ममता नहीं होंगी शामिल

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण अभियान पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद…