kieron pollard MI

IPL 2021 : Mumbai Indians की जीत का श्रेय Kieron Pollard ने इन्हें दिया

1562 0

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह जीत पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से मिली है।

सीएसके ने मुंबई के सामने 219 रनों का लक्ष्य रखा था,जवाब में मुंबई ने पोलार्ड के 34 गेंदों पर बनाये गए नाबाद 87 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा,”कुछ ओवर खेलकर टीम को जीत दिलाने का मौका मिलना अच्छा था। लेकिन यह टीम प्रयास था। कृणाल पांड्या की पारी अहम थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने हमें शुरुआत दी और इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ छक्के जड़े।”

IPL 2021 : कीरोन पोलार्ड बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

पोलार्ड ने कहा, “सुपर किंग्स की टीम में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। हम इस मैच को आईपीएल की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला कह सकते हैं क्योंकि इसमें आपके पास इतने अधिक अनुभव वाले इंटरनेशनल खिलाड़ी होते हैं। फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।”

उन्होंने कहा,”आपको पता है कि आप इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। जब लोग व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करते हैं तो इस तरह की चीजें ही मायने रखती हैं।”

IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स में लियम की जगह लेगा यह तेज गेंदबाज

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई ने 4 विकेट पर 218 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायुडू (नाबाद 72), मोईन अली (58) और फाफ डु प्लेसिस (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके अलावा पोलार्ड ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। मुंबई की ओर से ओपनर डी कॉक ने 38 वहीं रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए जबकि क्रुणाल पंडया 32 रन बनाकर आउट हुए।

Related Post

CM Nayab Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - January 23, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए…
शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव ने सादगी से जन्मदिन मनाया और चरखा चलाया

Posted by - January 30, 2020 0
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने देश के मौजूदा हालात और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…

या तो किसान रहेंगे या सरकार’, टिकैत बोले- केंद्र ने कॉरपोरेट्स को किसानों की लूट का रास्ता दिया

Posted by - June 22, 2021 0
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…