mother

मां शब्द का अपमान, हैवानियत की हदे पार, 6 साल की बेटी को…

521 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रिश्ते को तार-तार कर देने वाले घटना सामने आई है, जिससे जाने के बाद आपको भी अपने घर में रहने पर डर लगेगा। थाना ठाकुरगंज इलाके में एक सौतेली मां (Step mother) ने 6 साल की बच्ची पर ऐसा जुल्म उठाना जिससे आपका भी इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा। बीते 8 जुलाई को सौतेली मां ने 6 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट पर खौलते हुआ तेल डालकर जला दिया। इस घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी महिला के इस खौफ की वजह से मासूम बच्ची ने अपने पिता को इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया और वह चुपचाप असहनीय दर्द सहती रही। फिर जब 13 जुलाई को पिता ने बेटी को दर्द से कराहता देखा तब उन्हें इस हैवानियत की जानकारी हुई। पीड़िता ने पिता को अपना दर्द ऐसा बयान किया की वो सहम गया। जब घर पर पति नहीं था, तब सौतेली मां (पूनम) ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर हैवानियत की हद पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में खौलते तेल डाल दिया और फिर चिपटा डालकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला डाला।

इसके बाद बच्ची को रोता-कराहता छोड़ आरोपी महिला घटनास्थल से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद पिता ने देर रात ठाकुरगंज पुलिस थाने में अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हादसा, जर्जर मकान का गिरा छज्जा

ठाकुरगंज पुलिस ने बताया कि, आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, यह बात सामने नहीं आ पाई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि आरोपी महिला ने मासूम को इतनी खौफनाक सजा दे दी।

‘पापा’ लिखी हुई कार का पुलिस ने काटा चालान, शेयर की तस्वीर

 

Related Post

cm yogi

यूपी में जल परिवहन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, प्राधिकरण के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - February 6, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य में जल परिवहन एवं जल पर्यटन को विकसित करने की दिशा…
GOVERNOR UP

लोहिया संस्थान स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर किया अलर्ट

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ । लोहिया संस्थान ने 11वें साल पर अपना पहला स्थापना दिवस शनिवार को मनाया है। स्थापना दिवस पर बतौर…
CM Yogi

बाढ़ बचाव के सारे कार्यक्रम 15 जून तक पूर्ण कराएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश…