घर के बाहर खेल रहा मासूम हुआ लापता

672 0

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली इलाके के फत्तेखेड़ा गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहा मासूम सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मासूम का पता ना चलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत कर लापता मासूम बेटे को तलाशने की गुहार लगायी है। पुलिस गुमशुदगी कर मासूम की तलाश में जुट गयी है।
मोहनलालगंज के फत्तेखेड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया उनका 11 वर्षीय बेटा प्रेम कुमार बुधवार की सांय चार बजे के करीब घर के बाहर खेलते-खेलते सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद मासूम बेटे का कही कुछ भी पता नही चल सका। जिसके बाद पीड़ित पिता ओम प्रकाश ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर लापता मासूम बेटे को तलाशने की गुहार लगायी। पिता ने बताया मासूम ने पीली शर्ट व काली फूल पैंट पहन रखी थी। पुलिस गुमशुदगी कर मासूम की तलाश में जुट गयी है।

Related Post

CM Yogi की अपील : प्रधान बंधुओं! बहरूपिया corona से ग्रामवासियों को करो सजग

Posted by - May 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )…
Yogi

सूबे के सभी 75 जिलों में कंबल वितरण, अलाव और रैन बसेरों पर योगी सरकार की नजर

Posted by - January 2, 2023 0
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government)…