तेल की कीमतों पर महंगाई की मार, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

576 0

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत में दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अधिकतर राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। इस बीच अक्टूबर में फिलहाल तेल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है।

पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज (गुरुवार) यानी 07 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने आज भी डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इसके साथ ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है।

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (07 अक्टूबर) पेट्रोल 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है।

4 महानगरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 103.24   91.77
मुंबई 109.25   99.55
कोलकाता 103.94   94.88
चेन्नई 100.75   96.26

बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अक्टूबर में हफ्ते भर में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। 24 सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 3 रुपये 15 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि पेट्रोल 28 सितंबर से अब तक 2 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश बन गया भारत: सीएम धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री…
Jagroop

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे जगरूप और मनप्रीत मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

Posted by - July 20, 2022 0
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स जगरूप (Jagroop) उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू को पंजाब पुलिस ने…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया सख्त हैरे यो सरकार कुमाउंनी गीत का लोकार्पण

Posted by - April 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाए जाने के लिए…
Stay connected to your roots: Banshidhar Tiwari

सरकार पलायन को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत: बंशीधर तिवारी

Posted by - May 12, 2025 0
देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने कहा कि प्रत्येक नागरिक…