CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की उद्योग नीत‍ि से उद्योगपत‍ि प्रभाव‍ित, करेंगे न‍िवेश: CM साय

165 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने मंगलवार को आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने व‍िभ‍िन्‍न मुद्दों पर अपनी बात रखी। जब उनसे पूछा गया क‍ि दिल्ली में आप इन्वेस्टर मीट में शामिल हुए थे, वहां क्या हुआ। इस सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री ने साय ने कहा क‍ि कल देश की राजधानी दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें देश के डेढ़ सौ उद्योगपति शामिल हुए थे। उनके सामने में हमने अपने प्रदेश की उद्योग नीति वर्ष 2024- 30 रखी। इससे उद्योगपति बेहद प्रभावित हुए और 15000 करोड़ के निवेश की तत्‍काल सहमति बनी। मुझे पूरा विश्वास है क‍ि जिस तरह से उन्होंने उत्साह दिखाया, आने वाले समय में वे यहां आएंगे और निवेश करेंगे।

बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री (CM Sai) ने कहा क‍ि जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब को अपमानित किया।

पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगने नहीं दी और जब मंत्रिमंडल से उन्‍होंने त्‍यागपत्र द‍िया तो उनको परंपरा के मुताब‍िक अंतिम बार पार्लियामेंट में बोलने नहीं दिया। कांग्रेस ने उनको भारत रत्न भी नहीं दिया। ऐसे लोग आज उनके नाम से घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं। इनको बाबा साहेब का नाम लेने का कोई हक नहीं है।

साय (CM Sai) ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्‍मान द‍िया, जबक‍ि कांग्रेस ने उनको हर समय अपमानित करने का काम किया। 1952 और 1954 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उनको हराने का काम किया। ऐसे लोग जब आज बाबा साहेब से हमदर्दी द‍िखाते हैं, तो यह उनकाे शोभा नहीं देता। कांग्रेस द्वारा संसद में अमित शाह के बयान का वीडियो दिखाने पर मुख्‍यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा क‍ि ये लोग उनके भाषण का स‍ि‍र्फ एक अंश द‍िखा रहे हैं, इनको अम‍ित शाह के भाषण का पूरा वीड‍ियो द‍िखाना चाह‍िए।

Related Post

पुलवामा: एनकाउंटर में लश्कर कमांडर एजाज समेत 3 आतंकी ढेर

Posted by - July 14, 2021 0
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में सुरक्षाबलों (Security Forces)को बड़ी सफलता मिली है। यहां पर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों…

कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर! राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद लगने लगे कयास

Posted by - July 14, 2021 0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की…
Nokia

भारत में नोकिया 2.4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत?

Posted by - November 26, 2020 0
नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia)  ने गुरुवार को स्मार्टफोन नोकिया 2.4 को 10,399…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Posted by - November 1, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना (Chhattisgarh Foundation Day) के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…