इंदौरः फिर बढ़ा खतरा, 24 घंटों में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

558 0

इंदौर। कोरोना वायरस का कहर कम हो गया था लेकिन अब फिर से इसका कहर दिखने लगा है। जिस तरह से लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे उससे ज्यादा खतरा है। इंदौर से आई ये खबर चौंकाने वाली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 20 हो गई है।

इनमें से 4 लोग एक ही परिवार के हैं। ऐसे ही 3 लोग और लोग मिले हैं। इसके अलावा 1 बॉम्बे हॉस्पिटल का और 1 एरोड्रम क्षेत्र का है। खास बात ये कि 9 में से दो लोग हाल ही में मुंबई से लौटे थे। जबकि, उसने मुंबई जाने के पहले कोरोना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव निकला। ऐसे ही एक 7 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। CMHO डॉ. के मुताबिक, इन सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

बता दें कि, इससे पहले इंदौर में 4 सितंबर को कोरोना केस में एकदम से उछाल आया था। तब 9 लोग पॉजिटिव आए थे। चिंताजनक बात ये भी है कि, हाल ही में 7 लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से सात लोगों में डेल्टा का वैरिएंट एवाय-4 मिला है। वहीं, सितंबर से 25 अक्टूबर की बात करें तो औसतन हर दिन 1 से 2 मरीज मिले हैं। 9 दिन ऐसे रहे जब मरीजों की संख्या 0 रही। दो बार तो लगातार 2 दिन तक यह संख्या 0 रही। सितंबर में 113 तो अक्टूबर के 25 दिन में 50 केस मिले हैं। यानी अब तक 163 केस मिल चुके हैं।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्नब गोस्वामी को मिली अंतरिम जमानत

Posted by - November 11, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आज बुधवार को रिपब्लिक टीवी के चीफ सम्पादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंतरिम जमानत…
Supreame Court

कोरोना संकट पर SC सख्त, केंद्र को भेजा नोटिस, पूछा- क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार (Modi Government) को नोटिस भेजा है। कोर्ट…
Dhami's bulldozer ran on illegal tombs

अवैध मजारों को तोड़ने में धामी का बुलडोजर व्यस्त, कुछ क्षेत्रों में विरोध हुआ

Posted by - May 15, 2023 0
देहारादून। राज्य में लैंड जिहाद (Land Jihad) के खिलाफ धामी सरकार (Dhami Government) का बुलडोजर (Bulldozer) सरकारी और वन विभाग…
Vijay Kashyap

राज्यमंत्री विजय कश्यप भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - April 27, 2021 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप (Vijay Kashyap) कोरोना संक्रमित…