foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच सौ अरब डॉलर पार

1006 0

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 05 जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते पांच जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह बढ़ता हुआ 501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सप्ताह के दौरान इसमें 8.22 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि देखी गई।

29 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर रहा था

इससे पहले 29 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर रहा था।आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 8.42 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 463.63 अरब डॉलर पर रहा।
इस दौरान स्वर्ण भंडार 32.90 करोड़ डॉलर घटकर 32.35 अरब डॉलर रह गया।

‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल खुद को मानती है देश की पहली सुपरमॉडल- देखें VIDEO

विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुँच गया

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.28 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

Related Post

Kartik Swami Temple

दक्षिण भारत से 151 सदस्यों का दल पहुंचा कार्तिक स्वामी मंदिर

Posted by - May 16, 2023 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर ( Kartik Swami Temple) में भव्य…
CM Bhupesh Baghel

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Posted by - July 20, 2022 0
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश 12 बजे गोधन न्याय योजना की…
निर्भया केस

Nirbhaya: पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को किया खारिज, 2 बजे सुनवाई फिर से

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को उच्चतम न्यायालय निर्भया के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) को…
100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी

योगी के मंत्री बोले- 100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी तो भगवान भी नहीं ले सकते

Posted by - December 5, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री का…