खेल रत्न

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

1020 0

 

लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा। यह लगातार दूसरी बार होगा जब फोगाट का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए नामांकित किया जाएगा। यह जानकारी डब्ल्यूएफआई के सचिव विनोद तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि खेल रत्न के लिए हम विनेश का नाम भेजेंगे।

डब्ल्यूएफई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस पर अंतिम मुहर लगाएं

हालांकि डब्ल्यूएफई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके बाद सोमवार को खेल मंत्रालय के पास भेजेंगे। विनेश का नाम पिछले साल भी बजरंग पुनिया के साथ इस अवार्ड के लिए भेजा गया था। तब बजरंग को यह अवार्ड मिला था।

टॉप-10 रैंकिंग पहुंचने में मानसिक प्रशिक्षण का अहम रोल : दीपिका पल्लीकल

विनेश फोगाट ने ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है

बता दें कि विनेश इस समय 53 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत के साथ ही। उन्होंने ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है। विनेश को ओलम्पिक खेलों में भारत की पदक की उम्मीद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Related Post

Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…