Indian Railway

इंडियन रेलवे में निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

513 0

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल इंडियन रेलवे (Indian Railway) के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 876 पद भरे जाएंगे। आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ 10वीं पास करने वाले छात्र इस नौकरी के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई को बंद हो जाएगी।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयुसीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 26 जुलाई 2022 से होगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को 10वीं पास और आईटीआई पास होना चाहिए हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

कुल पदों का विवरण

फ्रेशर के लिए कुल 276 पद हैं। इसमें कारपेंटर के लिए 37 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 32 पद, फिटर के लिए 65 पद, मशीनिस्ट के लिए 34 पद, पेंटर के लिए 33 पद, वेल्डर के लिए 75 पद हैं। इसके अलावा पूर्व आईटीआई के लिए 600 पद हैं। इसमें कारपेंटर के लिए 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 156 पद, फिटर के लिए 143 पद, मशीनिस्ट के लिए 29 पद, पेंटर के लिए 50 पद, वेल्डर के लिए 170 पद और पासा के लिए 2 पद हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाएं।
यहां ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।
एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करें।
उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाले।

रानिल विक्रमसिंघे बने नए राष्ट्रपति, 134 सांसदों का मिला समर्थन

Related Post

Shantisree Dhulipudi Pandit

JNU की पहली महिला कुलपति बनी शांतिश्री धूलिपुडी पंडित

Posted by - February 7, 2022 0
दिल्‍ली। प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की नई कुलपति के रूप में प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित (Santishree Dhulipudi Pandit)…
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University

नेचर इंडेक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Posted by - August 11, 2024 0
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University) ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग (Nature Index Ranking) में महत्वपूर्ण सफलता…