कोहली PETA इंडिया के 'पर्सन ऑफ द ईयर'

भारतीय ​कैप्टन विराट कोहली PETA इंडिया के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बने

975 0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है। पेटा इंडिया ने कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिए कई प्रयास किए हैं।

विराट कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था। इस हाथी को आठ व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था। कोहली बेंगलुरू में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए थे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें।

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह 90 साल के हुए, ये ख्वाहिश अभी तक है अधूरी 

पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा कि विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिए काफी काम कर रहे हैं। हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी और आर माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

Related Post

Kiran Chaudhary

किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, सीएम की मौजूदगी में मिला सर्टिफिकेट

Posted by - August 27, 2024 0
चंडीगढ़। भाजपा नेत्री किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) संसद पहुंच गईं हैं। दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा…
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ जी5 पर 22 मई को होगी रिलीज

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता नवजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। कोरोना…
Probationary PCS officers met CM Dhami

सीएम धामी बोले— प्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं, जनता की सेवा का ईश्वरीय कार्य

Posted by - December 5, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात…