India insists on withdrawing troops from rest of eastern Ladakh

भारत ने पूर्वी लद्दाख के बाकी क्षेत्रों से सैनिक हटाने पर जोर दिया

739 0

भारत ने शुक्रवार को चीन के साथ 11 वें दौर की सैन्य वार्ता में पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग जैसे गतिरोध वाले शेष हिस्सों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय क्षेत्र में चुशुल सीमा क्षेत्र पर पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे कोर कमांडर स्तर की 11वें दौर की बैठक शुरू हुई और रात करीब 10 बजे तक यह वार्ता जारी थी।  भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जल्द से जल्द गतिरोध वाले शेष स्थानों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया।

24 घंटे में मिले 1.45 लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमित

दसवें दौर की सैन्य वार्ता 20 फरवरी को हुई थी। इससे दो दिन पहले दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिक और हथियारों को पीछे हटाने पर राजी हुर्इं थीं। वह वार्ता करीब 16 घंटे चली थी।  शुक्रवार को शुरू हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने की।

हरियाणा में किसानों ने केएमपी एक्सप्रेसवे किया जाम

पिछले महीने थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा था कि पैंगोग झील के आसपास के इलाके से सैनिकों के पीछे हटने से भारत को खतरा   कम   तो हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।  भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले साल पैंगोंग झील के आसपास हुई हिंसक झड़प के चलते गतिरोध पैदा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे अपने हजारों सैनिकों की उस इलाके में तैनाती की थी। कई दौर की सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से से सैनिकों और हथियारों को पूरी तरह पीछे हटाने पर सहमति जतायी थी।

Related Post

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार

Posted by - June 1, 2025 0
उत्तरकाशी। श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ…
CM Vishnu dev Sai

युक्तियुक्तकरण व शिक्षकों की भर्ती कर दूर करेंगे कमी : सीएम साय

Posted by - July 22, 2024 0
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ व‍िधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के पहले दिन साेमवार काे सदन में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

Posted by - November 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा के…