india nepal

INDIA की सहायता से NEPAL में स्वास्थ्य केंद्रों का होगा पुनर्निर्माण

866 0

काठमांडू । भारत ने मध्य नेपाल (Nepal) में 25 स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को 53 करोड़ रुपये मुहैया कराने का वादा किया, जो अप्रैल 2015 में आए भूकंप में नष्ट हो गए थे। इस भूकंप में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

नेपाल (Nepal) में 25 स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए भारत ने 53 करोड़ रुपये मुहैया कराने का वादा किया है। वहीं, धडिंग और सिंधुपालचौक जिलों में 25 स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों और नेपाल राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण ने धडिंग और सिंधुपालचौक जिलों में 25 स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

स्वास्थ्य केंद्रों में बाह्य रोगी विभाग, डिस्पेंसरी, दवा स्टोर, चिकित्सकीय कर्मचारियों के लिए शयनकक्ष, रसोई और दिव्यांग अनुकूल शौचालय सुविधाएं होंगी।

इनमें से 12 स्वास्थ्य केंद्र धडिंग में और 13 सिंधुपालचौक जिले में स्थित हैं।

Related Post

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Posted by - March 11, 2021 0
बीते पांच मार्च को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव हुई मारपीट में घायल हुए अंजनी द्विवेदी की बुधवार की…
Anand Bardhan

नंदादेवी राजजात यात्रा मार्गों एवं पड़ावों को दुरूस्त कराए जाने के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने…
PM Modi inaugurated the Shanti Shikhar Bhawan of Brahma Kumaris

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का किया लोकार्पण

Posted by - November 1, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शनिवार को नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी…