Gaganyaan mission

गगनयान मिशन सहयोग समझौते पर भारत-फ्रांस ने किए हस्ताक्षर

1176 0

नयी दिल्ली।  भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन  गगनयान  (Gaganyaan mission) में सहयोग के लिए इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।  समझौते की घोषणा भारत की यात्रा पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री

जइव लि द्रीयाँ के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय के दौरे के दौरान की गई। इसरो ने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी  सेंटर नेशनल डी इट्यूड्स स्पेतियल्स  (CNES) से गगनयान मिशन में मदद करने और इस कार्य में इसके एकल यूरोपीय सहयोगी के रूप में सेवा देने को कहा है।

इसरो जासूसी मामले की होगी सीबीआई जांच

फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि समझौते के तहत सीएनईएस भारत के  फ्लाइट फिजीशियन  और सीएपीसीओएम मिशन नियंत्रण टीमों को सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण एप्लीकेशंस के विकास के लिए फ्रांस में सीएडीएमओएस केंद्र में तथा अंतरिक्ष अभियानों के लिए सीएनईएस के ताउलेस अंतरिक्ष केंद्र में तथा जर्मनी के कोलोग्ने स्थित यूरोपीय अंतरिक्षयात्री केंद्र (ईएसी) में प्रशिक्षण देगा।

 

Related Post

CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
राजनाथ सिंह

पाकिस्तान भारत से आतंकवाद के सहारे लड़ रहा है छद्म युद्ध : राजनाथ सिंह

Posted by - November 30, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड…
cm yogi

प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया प्ररेक मिशन

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ प्राथमिक स्कूलों (primary schools) के छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार का प्ररेक मिशन 6 महीने में…