Farmer demonstration

Farmers’ Demonstrations: भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर ब्रिटेन के सांसदों के चर्चा की निंदा की

680 0

लंदन। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारत में तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन (Farmers’ Demonstrations)  के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर एक ‘ई-याचिका’ पर कुछ सांसदों के बीच हुई चर्चा की निंदा की है।

PM मोदी ने फेनी नदी पर बने ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि बेहद अहसोास है कि एक संतुलित बहस के बजाय बिना किसी ठोस आधार के झूठे दावे किए गए। इसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक और उसके संस्थानों पर सवाल खड़े किए हैं।

उच्चायोग ने सोमवार शाम ब्रिटेन के संसद परिसर में हुई चर्चा की निंदा करते हुए कहा कि इस ‘एक तरफा चर्चा में झूठे दावे’ किए गए हैं।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘बेहद अहसोास है कि एक संतुलित बहस के बजाय बिना किसी ठोस आधार के झूठे दावे किए गए। इसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक और उसके संस्थानों पर सवाल खड़े किए हैं।’

यह चर्चा एक लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर वाली ‘ई-याचिका’ पर की गई। भारतीय उच्चायोग ने इस चर्चा पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

हालांकि, ब्रिटेन की सरकार पहले ही भारत के तीन नए कृषि कानूनों के मुद्दे को उसका ‘घरेलू मामला’ बता चुकी है।

ब्रिटिश सरकार ने भारत की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा, ‘भारत और ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बेहतरी के लिए एक बल के रूप में काम करते हैं और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग कई वैश्विक समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है।’

उच्चायोग ने कहा कि उसे उक्त बहस पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी क्योंकि उसमें भारत को लेकर आशंकाएं व्यक्त की गई थीं।

Related Post

CM Dhami inaugurated Shaheed Samman Yatra 2

शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे- मुख्यमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को शहीद राईफल मैन नरेश कुमार के गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड़…
STF

13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 13…
cm dhami

सीएम धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

Posted by - October 31, 2022 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का…